जम्मू कश्मीर में बादल फटने से दो की मौत, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, और गुजरात में तेज गर्मी का अलर्ट

दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से हालात खराब हो गए हैं। शनिवार रात रामबन जिले के सेरी बागना गांव में बादल फटने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

इसके बाद वहां भूस्खलन (लैंडस्लाइड) भी हुआ, जिससे कई गाड़ियां और घर मलबे में दब गए। बनिहाल इलाके में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। सैकड़ों वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं। किश्तवाड़-पद्दर रोड भी बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मौसम साफ होने तक यात्रा न करें।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, और गुजरात में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा, जिसमें अधिकतम तापमान 38-42°C तक पहुंच सकता है। गुजरात में आज हीटवेव का अलर्ट नहीं है, लेकिन तेज गर्मी का असर बना रहेगा। मध्यप्रदेश के 5 जिले रविवार को हीटवेव यानी लू की चपेट में रहेंगे। दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश (पश्चिमी) और राजस्थान में आज मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। राजस्थान में आज तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 39-41°C डिग्री और न्यूनतम 20-23°C के बीच रहने की उम्मीद है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है। यहां बिजली गिरने की संभावना है। इधर, केरल- तमिलनाडु, कर्नाटक, और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश होगी।

देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल

Exit mobile version