10 IAS अधिकारियों के तबादले, जानिए किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

भोपाल

रविवार को सरकार ने 10 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। मुख्यमंत्री, विमानन और जनसंपर्क विभाग के सचिव विवेक पोरवाल के स्थान पर संदीप यादव को सचिव एवं जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। विवेक पोरवाल को प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाया गया है, उन्हें आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

मुख्यमंत्री के गृह जिले उज्जैन में बड़ा प्रशासनिक परिवर्तन करते हुए कलेक्टर, अपर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त बदल दिए गए हैं। कुमार पुरुषोत्तम की जगह अब नर्मदापुरम में पदस्थ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह उज्जैन के कलेक्टर होंगे। बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को गुना का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि बीज एवं फार्म विकास निगम के प्रबंध संचालक नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अब बैतूल के कलेक्टर होंगे।

नर्मदापुरम में सोनिया मीना को कलेक्टर पदस्थ किया गया है। उन्हें शिवराज सरकार में नवगठित मऊगंज जिले का पहला कलेक्टर बनाने का आदेश जारी हुआ था, जिसे चार घंटे बाद ही निरस्त कर दिया गया था।डा. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद से उज्जैन में बड़े प्रशासनिक परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही थीं। रविवार को मुख्यमंत्री ने हनुवंतिया से लौटने के बाद मुख्य सचिव वीरा राणा से चर्चा की और आइएएस अधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन का निर्णय किया।

उज्जैन नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह को स्मार्ट सिटी भोपाल का मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर प्रीति यादव को आयुक्त नगर निगम जबलपुर बनाया है। जबलपुर नगर निगम आयुक्त स्वप्निल जी वानखेड़े अब आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त होंगे। बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को स्थानांतरित करने का निर्णय भी पहले ही हो गया था। दरअसल, उन्हें बैतूल में पदस्थ रहते तीन वर्ष से अधिक हो गए थे और चुनाव आयोग ने 30 जून 2024 की स्थिति में जिन्हें तीन वर्ष एक स्थान पर प

Exit mobile version