गांवो में हाथियों की धमक, दहशत में ग्रामीण, धान के फसल को पहुंचाया नुकसान

नितिन@रायगढ़. जिले के तमनार विकासखंड के ग्राम पंचायत पेलमा में हाथियों के एक दल ने दस्तक दी है। जिनकी संख्या चार बताई जा रही है। हाथियों ने किसानों के खेत में धान के फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। हाथी दल पेलमा के अलावा ग्राम उरवा,हिझर,सेमीजोर,छिरबानी खर्रा सहित सकत्ता में घूम रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहसत का महौल है। जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है उनका नाम बंशी नायक, डबल सिंह पटेल, कृपा राम राठिया पोरदा राठिया बताया जा रहा है। हाथी दल आने की सूचना वन विभाग कों ग्रामीणों के द्वारा दे दी गई है।

Exit mobile version