नई दिल्ली। देश में कोरोना मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। कई राज्यों में कोविड केस लगातार बढ़ रहे हैं। अब तमिलनाडु की राजनीति में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। DMDK (देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम) संस्थापक विजयकांत का कोरोना के चलते निधन हो गया है। विजयकांत को सांस लेने में तकलीफ के कारण वेंटिलेटर के सपोर्ट पर रखा गया था।
तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विजयकांत को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
कुछ दिन पहले भी अस्पताल में हुए थे भर्ती
DMDK ने एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी थी।इससे पहले, नवंबर में तबीयत बिगड़ने पर विजयकांत को चेन्नई के एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खांसी और गले में दर्द के कारण वह 14 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे।