फिर एक जवान ने मौत को लगाया गले, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

कांकेर. नक्सल मोर्चे पर तैनात एक जवान ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।  बताया जा रहा है कि मृतक जवान यूपी के मेरठ का रहने वाला था। यहां पर ताडोकी थाना क्षेत्र के कोसरोंडा कैंप में तैनात था। जवान के शव को अस्पताल लाया गया हैं। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। इसकी पुष्टि अंतागढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई ने की है।

Exit mobile version