संजय गुप्ता@कोरिया। (Korea news) जिले के मनेन्द्रगढ़ में भालू के हमले में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना शहर के वार्ड नंबर 8 का बताई जा रही है। महिला सुबह बगीचे में फूल तोड़ने गई थी।
जहां भालू ने महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।
CDS जनरल बिपिन रावत ने चीन को ललकारा, बोले- अगर बातचीत हुआ फेल, इन विकल्पों हो रहा विचार
(Korea news)गौरतलब है कि शहर के वार्डों में आए दिन भालू आ रहे हैं। जिससे वार्डवासियों में भय का माहौल हैं। इस घटना के बाद अब वन विभाग पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्यों कि भालू की दस्तक की जानकारी वन विभाग को पहले से हैं। लेकिन इसके बाद भी वन विभाग सतर्कता नहीं दिखा रहा है।