क्षेत्र के दौरे पर निकले विधायक ने घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल, मानवता की पेश की मिसाल

रायपुर। आज रायपुर पश्चिम विधानसभा के युवा विधायक विकास उपाध्याय अपने क्षेत्र के दौरे में निकले हुए थे, उसी दौरान गुढ़ियारी क्षेत्र में मंगल बाजार मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देख विकास उपाध्याय अपनी गाड़ी रोक कर घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए ई-रिक्शा रुकवा कर खुद उस रिक्शे में बैठ गुढ़ियारी स्थित हमर अस्पताल उपचार के लिए ले गए।

अस्पताल में विधायक विकास उपाध्याय ने घायल व्यक्ति का उपचार कराया और मानवता की मिसाल पेश की। इसके पूर्व भी विधायक कई बार इस प्रकार के कार्य किए है। जिसमे घायलों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाना हो चाहे अंडरब्रिज में हाथ ठेले वाले के ठेला पेलने का कार्य हो या वहीं ब्रिज में विकलांग व्यक्ति का तीन चक्के का सायकल जो नही चढ़ रहा था।। उनको सहारा देने का कार्य हो, इस प्रकार के अनेक कार्य कर उन्होंने मानवता की मिशाल पेश की है

अपने क्षेत्र में निरंतर रहते सक्रिय
जनता के बीच अपनी एक अलग छबि प्रस्तुत की है 24 घंटे में मात्र 4/5 घंटे ही विश्राम कर निरंतर सक्रिय रहते हुए अपने छेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं।

Exit mobile version