रायपुर। (Corona) छत्तीसगढ़ के पूरे जिलों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमण के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए शासन और प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। (Corona) वहीं प्रदेश के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है।
जानिए किन-किन जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू
कोरबा कलेक्टर की अध्यक्षता में व्यापारी संघ की बैठक में आज कोरोना संक्रमण को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है, जिसमें यह तय हुआ कि नगरीय क्षेत्र की सभी दुकानें अब सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही खुलेंगी, रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी की सुविधा रात 11.30 बजे तक हो सकेगी।
वहीं दंतेवाड़ा में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन ने दुकानों के खोलने की समयसीमा तय की गई है, सुबह 6 से रात 9 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी, होटल रात 10 बजे तक बंद करने होंगे। 11.30 बजे तक होटल से पार्सल की सुविधा रहेगी। कलेक्टर दीपक सोनी ने आदेश जारी किया है।
महासमुंद में भी नगरीय निकाय क्षेत्रों में दुकानों खोलने की समयसीमा तय कर दी गई है, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति होगी, सभी दुकानदारों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसी प्रकार कोंडागांव जिले में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, रात 8 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।
राजनांदगांव जिले में भी नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, यहां रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा, रेस्टोरेंट ढाबा खोलने रात 10 बजे तक ही अनुमति होगी, आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।
दुर्ग में भी कोरोना के बढ़ते केस को लेकर प्रशासन ने सख्ती की है, रात 9 बजे के बाद दुकाने बंद होंगी, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही दुकान खोलने की अनुमति होगी, सुबह 8 से रात 10 बजे तक ही रेस्टोरेंट, ढाबा संचालन की अनुमति दी गई है, टेक अवे, इंडोर डायनिंग, होम डिलीवरी रात 10 बजे तक ही की जा सकेगी। जिला कलेक्टर ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।
कोरिया जिले में भी कलेक्टर ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है, रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा, यहां रात 8 बजे के बाद दुकानें बंद करना होगा, होटल, ढाबा, रेस्टॉरेंट 9 बजे तक खुल सकेगें, अनुशासन तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर में भी आज से नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है, राजधानी में रात 10 बजे के बाद होटल और रेस्टॉरेंट नहीं खुल पाएंगे। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते ग्राफ के कारण अब तक छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया जा चुका है। रायपुर, जशपुर, सरगुजा, सुरजपुर, कोरिया, दुर्ग और सुकमा में नाइट कर्फ्यू मंगलवार से लगा दिया गया है। वहीं स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव के अनुसार संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार लॉकडाउन पर विचार कर सकती है। लॉकडाउन को लेकर सरकार ने सोच-विचार शुरू कर दिया है।
v
x