बॉयफ्रेंड के खुदकुशी के बाद से सदमे में थी युवती , पिया जहर, गंभीर हालत में ICU में भर्ती, दोनों के परिवार राजी थे शादी के लिए

कोरबा. प्रेमी की मौत से सदमे में आई युवती ने जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। जिला अस्पताल के ICU में लड़की का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक कोरकोमा गांव की रहने वाली 17 साल की लड़की का बांधा पाली के लड़के से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। दोनों के बीच यह प्रेम प्रसंग शादी की बात उठने से शुरू हुआ था।  दोनों के 18 साल के हो जाने पर परिवार ने शादी कर फैसला किया था। इस बीच 28 जुलाई को लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़के ने किस कारण से यह कदम उठाया। इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है।  इस बीच 03 जुलाई की रात को लड़की ने कीटनाशक पी लिया। रात का वक्त था इसलिए उस समय उसके पास कोई नहीं था। इसी दौरान उसने ये कदम उठा लिया और उलटी करने लगी थी। यही आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Exit mobile version