Durg: 7 वार्डों में नहीं होगी पानी की सप्लाई, 450 MM डाया की राइजिंग पाइप लाइन में लिकेज, जनता को होने वाली परेशानी को लेकर निगम प्रशासन ने व्यक्त किया खेद
Khabar36 Media
दुर्ग। जिले के 7 वार्डों में आज पानी का सप्लाई नहीं होगा। अचानक लिए गए इस फैसले से दुर्ग नगर निगम ने जनता को होने वाली परेशानी को लेकर खेद व्यक्त किया है।
बताया जा रहा है कि बोरसी प्रगति मैदान के पास 450 MM डाया की राइजिंग पाइप लाइन में लिकेज की समस्या है। जिसकी वजह से टंकी में पानी नहीं जा पा रहा था। इसी लिंकेज की रिपेरिंग शुक्रवार को किया जाना है। मरम्मत कार्य की वजह से वाटर सप्लाई को प्रभावित किया जाएगा।