बच्चे बैठकर कर रहे थे पढ़ाई…फिर हुआ कुछ ऐसा मौके पर मची अफरा-तफरी

जांजगीर चांपा। जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में क्लासेस के वक्त छत का प्लास्टर गिर गया। इस घटना में 6 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पुटपुरा में सरकारी स्कूल का भवन पुराना हो गया है। इसके बाद भी स्कूल में किसी भी तरह का कोई भी मरम्मत नहीं किया गया है। जिस वक्त ये हादसा हुआ, वहां छठवीं की क्लास लगी थी। इसी दौरान छत का प्लास्टर टूटकर बच्चों पर गिर गया। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बच्चे चीखने लगे। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक कक्षा छठवीं में पढ़ाई कर रहे बच्चों के सिर पर छत का प्लास्टर गिरा उसके बाद अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। घायल बच्चों में पूनम राठौर, शिक्षा यादव, प्रियंका राठौर और मानवी राठौर शामिल हैं।

Exit mobile version