Durg: तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

अनिल गुप्ता@दुर्ग। जिले के टप्पा तालाब में एक युवक के शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर में कई स्थानों पर चोट के निशान है। जिसके कारण पुलिस इस मामले को हत्या से जोड़कर अपनी जांच को शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मठपारा सारथी मोहल्ला दुर्ग निवासी 20 वर्षीय प्रकाश गोड अपने मामा मामी के घर पर रह कर रोजी मजदूरी करता था। मृतक घर भी देर रात से आया करता था। घटना की रात भी परिजन देर में आता है सोचकर सो गए। सुबह उठकर देखा तो प्रकाश की लाश टप्पा तालाब दुर्ग में संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली। इस बात की भी जानकारी मिली हैं, कि घटना की शाम प्रकाश का चंडी चौक के पास कुछ युवकों के साथ कुछ लोगो से विवाद भी हुआ था। उसके बाद तालाब में उसकी लाश मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक के गले में भी चोट के निशान पाए गए है। युवक शराब भी पिया करता था।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हैं। और मामले में मर्ग कायम कर हत्या और आत्महत्या दोनो एंगल सेअपनी जांच को शुरू कर दिया हैं।

Exit mobile version