सुरक्षाबलों का अब तक सबसे बड़ा ऑपरेशन, 31 नक्सलियों के शव बरामद



नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। जिसके बाद यहां से 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान भी घायल हो गया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस दौरान तलाशी अभियान जारी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और डीआरजी के अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी मौके पर भेजे गए हैं। सुरक्षाबलों ने एलएमजी राइफल, एके 47 राइफल, एसएलआर राइफल, इंसास राइफल, कैलिबर 303 राइफल और कई अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए तीन अन्य नक्सलियों के शव शनिवार सुबह बरामद किए। शुक्रवार को अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों ने देर रात तक 31 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए  गए हैं। इलाके में अब भी तलाशी अभियान जारी है।

Exit mobile version