ताइपे। ताइवान के बॉर्डर में चीनी सैन्य गतिविधियां लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। ताइवान प्रशासन ने बॉर्डर पर सेना को तैनात कर दिया है और चीनी सैनिकों की कार्यप्रणाली को मॉनीटरिंग कर रही है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने बुधवार को बताया कि
ताइवान के पास 11 चीनी विमान, 14 नौसैनिक जहाज और 2 आधिकारिक जहाजों का पता लगाया है। मंत्रालय के अनुसार, 11 विमानों में से 9 ने ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के उत्तर, मध्य, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में प्रवेश किया।
MND ने अपने X पोस्ट में कहा, “आज सुबह 6 बजे तक, ताइवान के आस-पास चीनी पीएलए के 11 विमान, 14 पीएलएएन जहाज और 2 आधिकारिक जहाजों का पता चला। इनमें से 9 विमान ताइवान के ADIZ में प्रवेश कर गए। हमने स्थिति पर निगरानी रखी और प्रतिक्रिया दी।” इससे पहले मंगलवार को भी ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने 12 चीनी विमानों, 14 नौसैनिक जहाजों, एक आधिकारिक जहाज और दो गुब्बारों का पता लगाया था।
ताइवान की रक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया कि शनिवार को चीन ने सिचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से उपग्रहों को लॉन्च किया था, जो ताइवान के ऊपर से पश्चिमी प्रशांत की ओर उड़ान भर रहे थे। हालांकि, मंत्रालय ने कहा कि यह लॉन्च कोई खतरा नहीं था और ताइवान की सेना इसे मॉनिटर कर रही है। ताइवान की सेना ने शुक्रवार को उच्च स्तरीय अभ्यास समाप्त किया, जिसमें रक्षा मंत्री वेलिंगटन कू ली-ह्सियॉन्ग ने सभी प्रतिभागियों की समर्पण की सराहना की और सभी इकाइयों को राष्ट्रीय रक्षा संचालन के लिए युद्ध तत्परता बढ़ाने की अपील की।