नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पुराना हैबतपुर गांव में एक महिला ने शुक्रवार को पहले अपने दो बच्चों को मौत के घाट उकतार दिया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन अपने पति और जेठानी की प्रताड़ना से परेशान थी। उसने कहा कि मृतका के पति और उसकी जेठानी के बीच अवैध संबंध थे। पुलिस ने महिला के भाई के बयान के आधार पर उसके पति और जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका के भाई ने बताई आत्महत्या की वजह
मृतका का भाई मूलरूप से लखनऊ का रहने वाला है। उसने अपनी बहन की मौत को लेकर बताया कि साल 2012 में उसकी बहन आरती की शादी रायबरेली के रहने वाले राजकुमार के साथ हुई थी। राजकुमार पिछले कई दिनों से अपने भाई और भाभी के साथ रहने लगा था। उसके भाई का नाम राजा राम और भाभी का नाम सावित्री है, जो हैबतपुर गांव के जगदंबा एंक्लेव कॉलोनी में रहते हैं। इस बात की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोगों ने दोनों को समझाया था।
पति और जेठानी गिरफ्तार
मृतका के भाई ने बताया कि आरती ने गुरुवार को देवर-भाभी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसने इस बात से आपत्ति जताई, तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरती ने बेटी सोनी और बेटे रोहन के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पति और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस पूछताछ कर रही है।
आरती के परिजनों का आरोप
इस मामले में महिला के परिजनों ने कहा कि आरोपी पति आरती को बहुत ज्यादा परेशान करते था। आरोपी ने आरती से दूसरी शादी की थी। उसे समय पर खाना नहीं देते थे और उसे जमीन पर सुलाते थे। उसे खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे। उसके पास फोन नहीं था और वो परिवार के लोगों से चुपचाप फोन मांगकर घर पर फोन किया करती थी। पति और जडेठानी की प्रताड़ना से आरती टूट चुकी थी, जिसके कारण उसने मौत को गले लगा लिया।