लोन वर्राटू अभियान का दिख रहा असर, 8 लाख के इनामी माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

शिवेंदु@दंतेवाड़ा। लोन वर्राटू अभियान के तहत 8 लाख रुपये का ईनामी माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है। यह माओवादी पूर्वी बस्तर डिवीजन के कंपनी नंबर 6 में सदस्य के रूप में सक्रिय था और 2021 से इस कंपनी का हिस्सा था। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी ने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है…

लोन वर्राटू अभियान एक विशेष पहल है। जिसके तहत माओवादी अपने हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित होते हैं। इस अभियान के तहत अब तक 208 ईनामी माओवादी सहित कुल 888 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। यह अभियान माओवादी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Exit mobile version