Sukama: पूर्व उप सरंपच की हत्या, पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, मछली पकड़कर लौट रहा था वापस, पिता और भाई की भी कर चुके है हत्या

सुकमा। पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने पूर्व उप सरंपच की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह मछली पकड़ने गया था, वहां से लौटते वक्त नक्सलियों ने घेरकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले नक्सली उसके पिता और भाई की भी हत्या कर चुके थे। कोंटा थाना पुलिस को गुरुवार सुबह इसकी सूचना मिली।

जानकारी के मुताबिक बटेर गांव निवासी मांडवी देवा कोंटा के बेस कैंप में परिवार के साथ रहता था। वह बंडा ग्राम पंचायत का पूर्व उप सरपंच था। बाकी साथियों के साथ जब वह मछली पकड़ कर घर लौट रहा। तभी रास्ते में 20 से 25 नक्सलियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद युवक का शव कन्हैयागुड़ा के बीच रास्ते में फेंक भाग गए। पुलिस को वारदात का पता सुबह चला।

UP School College Update: राज्य सरकार का फैसला, 15 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, ऑनलाइन क्लासेज रहेगी जारी

भाई और पिता की कर चुके हैं हत्या

पुलिस ने सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद पंचनामा भर परिजन को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले नक्सलियों ने माड़वी देवा के पिता और भाई को भी मुखबिर का आरोप लगा कर मौत की सजा दी थी।

Exit mobile version