Suicide: पूर्व मुख्यमंत्री की पोती ने लगाई फांसी, फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

बेंगलुरू।  भारतीय जनता पार्टी के नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या ने  28 जनवरी को को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 30 वर्ष की थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए बॉरिंग अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक सौंदर्या के परिवार को जैसे ही पता चला कि उसने खुद को फांसी लगा ली है, उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Congress अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता रणनीतिकार समूह की बैठक, इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी…..जानिए

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि सौंदर्या गर्भावस्था के बाद के अवसाद से पीड़ित थीं। सौंदर्या का चार महीने का बच्चा है। उसने सेंट्रल बेंगलुरु में अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। वह पेशे से डॉक्टर थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version