बाइक व स्कूटी में जोरदार भिड़ंत.. बाइक सवार दो व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल..

कोरबा/कटघोरा कोरबा जिले में रफ्तार का कहर कम होने का नाम नही ले रहा। जिले पर रोजाना दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आज शाम लगभग 8 बजे कटघोरा बिलासपुर मार्ग पर तेज रफ्तार मोटर सायकल सवार सड़क पार कर रहे स्कूटी से जा भिड़े। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मोटर सायकल सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी सवार दो बच्चियों को मामूली चोट आई है।

कटघोरा से बिलासपुर मार्ग पर शिव मेडिकल के पास मुख्य मार्ग पर शाम 8 बजे पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मातीन सरपंच रमाकांत सिंह श्याम व ग्राम पंचायत नवापारा सरपंच महेश कुमार मरकाम मोटर सायकल से पोंडी उपरोड़ा की ओर जा रहे थे उसी दौरान स्कूटी सवार दो बच्चियां सड़क पार कर रही थी। तेज रफ्तार मोटर सायकल सवार दोनों सरपंच सड़क पार कर रहे स्कूटी सवार से जा भिड़े। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मोटर सायकल सवार दोनों सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गए। एक सरपंच के सिर पर गंभीर चोट आई और दूसरे सरपंच एक हांथ पर गंभीर चोट आई वहीं स्कूटी सवार दोनों बच्चियों को मामूली चोटें आई। दुर्घटना पश्चात स्थानीय लोगों की मदद स घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है। दोनों घायल बच्चियों को प्राथमिक उपचार पश्चात छुट्टी दे दी गई।

अनियंत्रित रफ्तार बन रही हादसे का कारण

जिले के विभिन्न मार्गों में होने वाली दुर्घटनाओं की मुख्य वजह वाहनों की तेज रफ्तार बताई जा रही है। भारी व दोपहिया वाहन चालक गंतव्य तक पहुंचने वाहनों को तेज गति से चलाते हैं। इस दौरान मवेशियों व सामने से अन्य वाहन के आने से गाड़ी से नियंत्रण हट जाता है और हड़बड़ाहट में दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

Exit mobile version