शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 77,350 के पार, निफ्टी में 100 अंकों की बढ़त

दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 6 मई को मजबूत तेजी देखने को मिली। BSE सेंसक्स 300 अंकों से ज्यादा उछलकर 77,350 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 50 भी 100 अंकों से अधिक चढ़कर 24,150 के आसपास पहुंच गया। बाजार में यह तेजी मुख्य रूप से बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में जोरदार खरीदारी के कारण आई।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में बढ़त दर्ज की गई, जबकि केवल 6 शेयर गिरावट में रहे। InterGlobe Aviation (इंडिगो), Mahindra & Mahindra, Bajaj Finance और Trent Limited जैसे शेयरों में 3% तक की तेजी देखी गई।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सरकारी बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही और यह सेक्टर करीब 2% चढ़ा। इसके अलावा ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, मेटल और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी 1% तक की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी के टॉप गेनर्स में इंडिगो, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फिनसर्व शामिल रहे, जबकि Larsen & Toubro, Hindustan Unilever और Reliance Industries जैसे शेयरों में हल्की गिरावट रही।

वैश्विक बाजारों से भी सकारात्मक संकेत मिले हैं। एशियाई बाजारों में कोस्पी, निक्केई और हैंगसेंग में तेजी रही, वहीं 5 मई को अमेरिकी बाजार—डाउ जोन्स, नैस्डैक और S&P 500—भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

हालांकि विदेशी निवेशकों (FII) ने पिछले 7 दिनों में 8,834 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने खरीदारी जारी रखी है।

मंगलवार को गिरावट के बाद आज बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है, हालांकि आगे की दिशा वैश्विक संकेतों और निवेशकों की गतिविधियों पर निर्भर करेगी।

Exit mobile version