पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का बयान, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

रायपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का बयान सामने आया हैं। छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था  पर सवाल उठाए हैं। सुरजपुर जिले में दशहरा के दिन एक नाबालिग बच्ची से साथ कुछ लड़कों ने अनाचार करने की कोशिश की। लेकिन एफआईआर भी दर्ज नहीं किया गया। सूरजपुर में दूसरी घटना हुई है. लगातार मैने पुलिस के अधिकारी को इसकी जानकारी देता रहा हूं। परसो रात को फिर एक घटना सामने आई है। जिलाबदर आरोपी ने एक महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी।
एक प्रधान आरक्षक के बेटी और पत्नी की हत्या  बेरहमी से कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद शव को लेकर आरोपी द्वारा गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर फेक दिया। जिस रात को यह पूरी घटना हुई।  उस रात को इसको आरोपी को तलवार लहराते हुए देखा गया।दुर्गा पूजा के सातमी के दिन एक कार्यक्रम हो रहा था जहां बहुत से लोग अपने अपने घरों के छत से उस कार्यक्रम को देख रहे होते हैं। इस बीच आरोपी और उनके भाई के बीच एक व्यक्ति के साथ विवाद होता है। कुलदीप साहू और इनका बड़ा भाई संदीप साहू के द्वारा उस व्यक्ति को छत से नीचे फेक देते है।जिसकी शिकायत के बाद आरोपी कुलदीप साहू वहां से भाग जाता है और बड़ा भाई के खिलाफ कार्यवाहीं किया जाता हैं

Exit mobile version