रायपुर। छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने राज्य खेल अलंकरण 2025 के लिए पात्र खिलाड़ियों और विभूतियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। इस बार कुल 76 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ी बिलासपुर जिले से चयनित हुए हैं, जबकि रायपुर से केवल 10 खिलाड़ी इस सूची में शामिल हैं।
शहीद राजीव पांडेय समेत सात प्रमुख अवॉर्ड के लिए विभाग को पिछले दो वर्षों में कुल 403 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें वर्ष 2023-24 के लिए 164 और वर्ष 2024-25 के लिए 239 आवेदन शामिल थे। अंतरिम सूची में सबसे बड़े अवॉर्ड शहीद राजीव पांडेय अवॉर्ड में दो वर्षों के लिए 12 वरिष्ठ स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
अंतरिम सूची जारी होने के बाद खेल विभाग ने चयनित नामों को लेकर 27 अगस्त तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की है। इस अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति या संगठन आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके बाद, राज्य स्तरीय निर्णायक समिति द्वारा सभी दावों और आपत्तियों का परीक्षण किया जाएगा और उसके आधार पर फाइनल सूची तैयार की जाएगी।
अवॉर्ड चयन प्रक्रिया में खेल विभाग ने पारदर्शिता बनाए रखने और योग्य खिलाड़ियों को सम्मानित करने पर विशेष ध्यान दिया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार चयनित खिलाड़ियों की सूची में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों का समावेश किया गया है ताकि खेल प्रतिभाओं को समान अवसर मिल सकें।
राज्य खेल अलंकरण के तहत खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों और खेल में योगदान के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। फाइनल सूची की घोषणा के बाद सभी सम्मानित खिलाड़ियों को समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। खेल अवॉर्ड की सूची में सबसे ज्यादा 22 नाम बिलासपुर के हैं। इसके बाद 12 नाम दुर्ग और 10 नाम रायपुर से हैं।
दाव आपत्ति के लिए जारी किया गया लेटर।
पढ़िए किस अवार्ड के लिए, किस खिलाड़ी का हुआ है चयन:
साल 2024-25