छत्तीसगढ़ में कपड़ा फैक्ट्री खोलना चाहता है श्रीलंका का ललन ग्रुप

मुंबई। श्रीलंका के बड़े औद्योगिक समूह ललन ग्रुप के प्रतिनिधि दिलीप पारिक ने आज मुंबई में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान दिलीप पारिक ने बताया कि ललन ग्रुप खेती, रबर, कंस्ट्रक्शन, लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग और होटल जैसे कई क्षेत्रों में काम करता है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की तारीफ की और यहां धागा और कपड़ा बनाने की फैक्ट्री लगाने में रुचि दिखाई।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की 24 घंटे की पाली व्यवस्था, ऑनलाइन परमिशन और तेजी से मिलती सरकारी सेवाएं निवेशकों के लिए फायदेमंद हैं। मुख्यमंत्री साय ने ललन ग्रुप की पहल का स्वागत किया और हर तरह की मदद देने का भरोसा दिलाया। इससे छत्तीसगढ़ के टेक्सटाइल सेक्टर को नई रफ्तार मिल सकती है।

Exit mobile version