तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचला, मौके पर ही मौत; मुआवजे के बाद खुला जाम

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। पाली थाना क्षेत्र के नूनेरा गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवकों को कुचलने के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया।

काम पर जा रहे थे दोस्त

मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23), मंगल सिंह (25) और ओम प्रकाश के रूप में हुई है। तीनों दोस्त पोटापानी गांव के निवासी थे और दीपका स्थित एक निजी कंपनी में काम करते थे। बुधवार सुबह जब वे अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे, तभी काल बनकर आए ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

मशक्कत के बाद निकाले गए शव

हादसे के बाद ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए प्रशासन को हाइड्रा मशीन बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सीधा कर शवों को बाहर निकाला गया। इस दौरान ट्रक में लदा कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

4 घंटे तक चक्काजाम और मुआवजा

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सुबह 10 बजे से सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आक्रोशित ग्रामीण प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे।

Exit mobile version