SpaDeX सफलता पूर्वक लॉन्च, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार रात 10:00 बजे श्रीहरिकोटा से PSLV-C60 रॉकेट के माध्यम से SpaDeX मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया. ISRO ने इसे भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया है. SpaDeX मिशन की सफलता भारत के अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) के निर्माण और भविष्य के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-4 की नींव रखेगी.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई देते हुए कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने PSLV-C60 के माध्यम से SpaDeX का सफल प्रक्षेपण कर, एक बार फिर भारत का परचम अंतरिक्ष में लहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत स्पेस डॉकिंग तकनीक में महारत हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन चुका है। यह पूरे भारतवर्ष के लिए गौरव का क्षण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इसरो की पूरी टीम और देशवासियों को हार्दिक बधाई!

Exit mobile version