दिनदहाड़े बेटे ने पिता की हत्या, शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

बलरामपुर. जिले में पिता ने अपने बेटे को शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो नाराज युवक ने अपने पिता पर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक अरागाही गांव में नंदे भुइयां(65) अपने परिवार के साथ रहता था। उसका छोटा बेटा दीपचंद(24) शराबी है। 

मंगलवार सुबह को दीपचंद अपने पिता से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। इस पर नंदे ने उसे मना कर दिया। कई बार दीपचंद ने पिता से पैसे मांगे। मगर वह नहीं माना। इसके बाद दीपचंद ने कुल्हाड़ी निकाला और कई बार अपने पिता पर वार किए। जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया।

घटना के वक्त घर के लोग अंदर थे। ये सब कुछ घर के बाहर हुआ। घटना के बाद आरोपी बेटा वहां से भाग गया था। खबर लगने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए भेजा गया। गांव में तलाश की गई। तब आरोपी गांव में ही पुलिस को मिल गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version