Strike: तो क्या हड़ताल नहीं होगा समाप्त, अपनी मांगों को लेकर अड़े संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी, Video

राजनांदगांव। (Strike) 19 सितंबर से प्रदेश भर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर है। अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश सहित जिले भर के समस्त ब्लॉकों के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है। इनकी मांग है कि इन्हें नियमितीकरण किया जाए। पूरे प्रदेश में 13 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यरत हैं। जो अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राज्य सरकार को इनके द्वारा पूर्व में भी नियमितीकरण की मांग को लेकर सूचना दी गई थी। (Strike) जिसके बाद भी नियमितीकरण नहीं होने से नाराज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं।

कर्मचारियों ने लिखित आदेश की मांग

वही हड़ताल (Strike) के चौथे दिन आज कर्मियों द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने फ्लाईओवर के नीचे प्रदर्शन किया गया। इन हड़ताल कर्मियों से मिलने डोंगरगांव विधायक और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष दलेश्वर साहू सहित महापौर नगर निगम राजनांदगांव हेमा देशमुख पहुंची। इनके द्वारा कर्मियों को हड़ताल खत्म करने की अपील की गई। लेकिन हड़ताल कर्मी अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर अड़े रहे। उन्होंन कहा कि जब तक नियमितीकरण को लेकर प्रदेश सरकार लिखित में आदेश नहीं देती, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगा।

Lockdown का पहला दिन, जानिए इस शहर का कैसा रहा हाल..Video

हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं पर पड़ा असर

इधर कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी असर पड़ा है। कोरोना टेस्ट सहित अन्य कार्य इन कर्मियों द्वारा किए जाते हैं। जिस पर असर पड़ रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनके हड़ताल पर जाने के बाद व्यवस्था में सुधार की कोशिश की जा रही है।

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र, की ये मांग
Exit mobile version