नितिन@रायगढ़. 14 अगस्त रविवार की सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा का छठवां दिन प्रारंभ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए. यहां राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा शुरू हुई। जो शहर में 13 किमी का भ्रमण पूरा कर दोपहर 2.30 मिनट में वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंची और राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई।
यात्रा में उपस्थिति जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि चुकी काग्रेस के नेतृत्व में देश को आजादी मिली थी,और आज देश आजादी का 75 वां सालगिरह मना रहा है।
इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस समिति के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया था। कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता अपने विधान सभा क्षेत्र में 75 किमी की तिरंगा यात्रा संपन्न करेगा और इस यात्रा के माध्यम से देश को आपस में जोड़ने का प्रयास करेगा। आज इस क्रम में हमने 13 किमी की यात्रा तय की है और राष्टगान गा तिरंगा यात्रा का समापन कर रहे हैं।। यात्रा मे सभी कांग्रेसजन उपस्थित हुए और देश की शान तिरंगे को हाथ मे लेकर राष्ट्रीय एकता और सौहाद्र बनाये रखने का संदेश जन जन तक पहुंचाया।।