Sitapur: गौ हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, सीतापुर पुलिस ने भेजा जेल, जानिए क्या है पूरा मामला

आलमीन अहमद@सीतापुर। गौ हत्या के दो आरोपियों को सीतापुर पुलिस ने जेल भेजा है। यह पूरा मामला सीतापुर थाना अंतर्गत जजगा गांव सेरटापारा का है। जहां 19 फरवरी को शाम में दो व्यक्ति के द्वारा बैल काट कर मास बनाया जा रहा था। तभी गांव के ग्रमीणों ने सीतापुर निवासी रूपेश आर्य गुप्ता को जानकारी दी। जिसके बाद रूपेश आर्य गुप्ता एवं अन्य साथियों के द्वारा थाने में सूचना दिया गया। सीतापुर पुलिस अपने टीम के साथ जजगा गांव रवाना हुई। जहाँ स्थानीय ग्रामीणों के मदद से मौके पर पहुँच पाए।

Raipur: किसान आंदोलन समाप्त?…. नेता रुपेन चंद्राकर ने दिया ये बड़ा बयान

दोनों युवकों के द्वारा गाय काटकर मांस बनाया जा रहा था। जिसके बाद सीतापुर पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सीतापुर थाना लाई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुरजन खलखो और महेंद्र खलखो बताया। दोनों जजगा निवासी सेरटापारा के रहने वाले है। जिसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Exit mobile version