रायपुर। बगले मे चोरी को लेकर श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मैं किसी के ऊपर आरोप नहीं लगाया है, बंगले का सामान पूरी तरह से गायब है। एसी, टीवी, बाथरूम से आईना, किचन के प्लेटफॉर्म पर रखा पूरा सामान गायब है। अभी तक ऐसा कभी नहीं हुआ पत्थर गायब है। बिजली के खंभे गायब हैं। जगह-जगह दीवार को खोदकर सामान निकाला गया है. ऐसा लग रहा है कि जैसे मुगलों ने भारत पर आक्रमण किया था। तो हमारे मंदिर को खोद खोद कर जो भी सोने चांदी के जेवरात निकले थे। सरकारी आवास में चोरी की गयी हैं। हम इस पर कार्यवाही करेंगे। जो भी दोषी पाया जाएगा। उस पर कार्यवाही और वसूली होगी। क्योंकि शासकीय धन का दुरुपयोग हुआ है।
जानिए शिव डहरिया ने क्या कहा
बंगले में चोरी मामले पर शिव डहरिया ने कहा कि PWD से NOC लेने का बाद ही मकान छोड़ा है। जो समान मैंने लगाया था, वही निकाला है। मंत्री मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं मंत्री से बात करूँगा। अजय चंद्राकर के बयान पर शिव डहरिया ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले वो अपने आप को सँभाल लें फिर कुछ बात करें।