शिवनाथ नदी में मिले दोनों शवों की हुई पहचान, जानिए क्यों उठाया ये कदम

अनिल गुप्ता@दुर्ग. जिले के शिवनाथ नदी में आज दो शवो को एक साथ बरामद किया गया है। इसमें से एक की पहचान ऋषभ सिंघल राजनांदगांव निवासी के रूप में की गई है। जिसके कपड़ो से एक सुसाइड लेटर मिला है। उसमें उसने अपने माता पिता से मॉफी मांगते हुए लिखा है कि “मुझे माफ कर देना। मैं इस तरह अब और नहीं रह सकता हूं। वही दूसरे युवक की पहचान ग्राम हसदा निवासी आत्माराम साहू के रूप में की गई है। दोनों ही मामले आत्महत्या के है। जिसके बाद पुलगांव थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच को शुरू कर दिया है।

दुर्ग के शिवनाथ नदी में रोज सुबह की तरह आज भी मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए अपना जाल फेंका ही था। की तभी उन्हें कोई भारी चीज मिलने की आंशका हुई है। धीरे धीरे उन्होंने जाल निकालना शुरू किया। तो मछुआरों की भी आंखे फ़टी रह गई। जाल में एक नही दो लाश फंसे नजर आये। जिसकी सूचना मछुआरों ने तुरंत पुलिस को दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया। और फिर शव शिनाख्त करने की कोशिश की। जिसमे एक युवक की पहचान राजनांदगांव निवासी ऋषभ सिंघल के रूप में हुई है। वही दूसरे शव की पहचान आत्माराम साहू के रूप में हुई है।

दोनों आत्महत्या का मामला

एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि ये दोनों मामला सुसाईड के है। राजनांदगांव निवासी ऋषभ सिंगल का कुछ दिन पूर्व एक्सीडेंट हुआ था। जिसके कारण वो डिप्रेसन में था। और उसी वजह से ऋषभ ने नदी में कूदकर जान दे दी है। वहीं दूसरे मामले में ग्राम हसदा निवासी आत्माराम साहू ने भी नदी में छलांग लगाकर सुसाईड की है। लेकिन उसके द्वारा आत्महत्या किये जाने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।

Exit mobile version