ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

सरकंडा में बेजुबान के साथ शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बेहद ही घृणित मामला सामने आया है। यहाँ एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा एक बेजुबान स्वान (कुत्ते) के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने की घटना उजागर हुई है। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे शहर में भारी आक्रोश व्याप्त है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आपत्तिजनक वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ। यह वीडियो सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को एक स्वान के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य करते हुए देखा गया। जैसे ही यह वीडियो सार्वजनिक हुआ, जीव प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त नाराजगी फैल गई और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी।

समाजसेविका की पहल पर हुई पहचान
इस संवेदनशील और शर्मनाक मामले में समाजसेविका अंकिता पांडेय शुक्ला ने तत्परता दिखाते हुए वीडियो की पड़ताल शुरू की। स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने और वीडियो के साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान चिंगराजपारा निवासी भुनेश्वर भोई के रूप में की गई। पहचान पुख्ता होने के बाद अंकिता पांडेय ने सरकंडा थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को साक्ष्य सौंपते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई और कानूनी प्रावधान
शिकायत मिलते ही सरकंडा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। बेजुबानों के खिलाफ इस तरह की क्रूरता और अप्राकृतिक कृत्य भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए समाज में बढ़ रही इस तरह की विकृत मानसिकता पर चिंता जताई है।

Related Articles

Back to top button