उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की सर्दी: MP में शीतलहर से 2 मौतें, राजस्थान में धुंध; बद्रीनाथ में पहली बर्फबारी

दिल्ली। उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में तेजी से दिख रहा है। मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों में ठंड के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत 7 जिलों में शीतलहर चली। पचमढ़ी में इस सीजन पहली बार तापमान 5.8°C तक पहुंचा। नर्मदापुरम में विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई।

राजस्थान में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के साथ धुंध (स्मॉग) बढ़ने लगी है। दिन में धूप कमजोर पड़ने से ठंड का असर बना हुआ है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 1°C की बढ़ोतरी हुई और कई शहरों का पारा सिंगल से डबल डिजिट में पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो हफ्तों में तापमान में खास गिरावट नहीं होगी।

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड चरम पर है। चमोली जिले में शेषनेत्र झील जमी हुई नजर आई। वहीं, बद्रीनाथ धाम में नवंबर की पहली बर्फबारी से मंदिर परिसर सफेद बर्फ की चादर में ढक गया। यहां तापमान -6°C तक दर्ज हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिसलन भी बढ़ गई है।

एक हालिया स्टडी के मुताबिक, पिछले दशक में भारत का औसत तापमान 0.9°C बढ़ा है। इससे हीटवेव की अवधि बढ़ी और हर दशक में गर्म दिनों की संख्या 5-10 दिन बढ़ी है। पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भारत में सबसे गर्म दिनों का तापमान 1.5-2°C तक बढ़ा है।

राज्यों में मौसम की स्थिति

Exit mobile version