उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: भोपाल-इंदौर में 84 साल का रिकॉर्ड टूटा, राजस्थान के 16 शहर 10° से नीचे; दिल्ली 9° पर पहुंची

दिल्ली। उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल समेत कई राज्यों में तापमान तेजी से गिर रहा है। रविवार को राजस्थान के 16 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सीकर 4.3°C के साथ सबसे ठंडा रहा। कई शहरों में तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे चला गया।

मध्य प्रदेश में ठंड ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया। भोपाल और इंदौर दोनों जगह 6.4°C तापमान दर्ज हुआ, जो पिछले 84 साल में नवंबर का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। भोपाल में पारा 24 घंटे में 1.6 डिग्री और गिरा तथा सामान्य से 9.2 डिग्री नीचे पहुंच गया। इंदौर में भी तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री कम रहा।

दिल्ली में रविवार को 9°C तापमान दर्ज हुआ, जो नवंबर में पिछले 3 वर्षों का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। हालांकि कोल्ड वेव की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन IMD ने संकेत दिया है कि अगर सोमवार को भी दो या अधिक केंद्रों पर मानक पूरे हुए तो कोल्ड वेव घोषित कर दी जाएगी। दिल्ली का प्रदूषण भी लगातार खतरनाक स्तर पर है। सोमवार सुबह 7 बजे AQI 359 दर्ज किया गया, जबकि NCR में GRAP-III पहले से लागू है।

राज्यों का मौसम हाल

Exit mobile version