BJP के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी एम्स में भर्ती


 

नई दिल्ली। बीजेपी के कद्दावर नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी कोदेर रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर के मुताबिक 96 वर्ष के आडवाणी को एम्स के प्राइवेट वॉर्ड में भर्ती करवाया गया है जहां यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आडवाणी को किन कारणों से भर्ती करवाया गया है, इसे लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले मार्च महीने में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था।

Exit mobile version