किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों-आतंकियों की मुठभेड़, एक आतंकी घायल; सर्च ऑपरेशन फिर शुरू

दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। रविवार को सुरक्षाबलों ने डोलगाम इलाके में सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया, जहां पिछले कुछ दिनों से आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिल रही थी। अधिकारियों के मुताबिक आतंकी लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं और सुरक्षा घेरे से बचकर भागने की कोशिश कर रहे हैं।

सुबह सेना की टुकड़ियों का आतंकियों से संपर्क हुआ, जिसके बाद कुछ देर तक फायरिंग हुई। इस छोटी मुठभेड़ में एक आतंकी के घायल होने की खबर है। ड्रोन सर्विलांस के दौरान इलाके में खून के निशान भी देखे गए हैं, जिससे आतंकी के घायल होने की पुष्टि मानी जा रही है।

सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। आतंकियों को खाना, पनाह या मदद देने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। आसपास के गांवों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ग्राम रक्षा गार्ड्स (VDG) को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि आतंकी मूवमेंट पर नजर रखी जा सके। बताया जा रहा है कि पिछले दो हफ्तों में इस इलाके में आतंकियों से यह चौथी बार संपर्क हुआ है।

Exit mobile version