राज्य में 81 स्कूलों को किया गया बंद, जानें इसके पीछे की वजह

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के 81 स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। इस फैसले को शहर में स्कूलों के अवैध संचालन का खुलासा करने वाली एक रिपोर्ट के बाद लिया गया है। इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, प्रशासन ने सभी अनधिकृत स्कूलों को तुरंत संस्थान बंद करने को कहा है।

कुल अनधिकृत स्कूलों में से 79 स्कूल अंग्रेजी माध्यम के हैं और दो हिंदी माध्यम के हैं। सोमवार, 27 जनवरी को टीएमसी के शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, इनमें से कुछ स्कूलों का मैनेजमेंट प्रसिद्ध व्यावसायिक घरानों द्वारा किया जाता है।

लिस्ट के मुताबिक, इनमें से अधिकांश अनाधिकृत स्कूल ठाणे के मुंब्रा और दिवा इलाकों में स्थित हैं। नगर निकाय ने लोगों से अपने बच्चों को इन स्कूलों में एडमिशन न लेने के लिए कहा है। साथ ही, अगर स्कूल मैनेजमेंट आदेश का पालन करने में विफल रहता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Exit mobile version