Chhattisgarh में कोरोना की डराने वाली उछाल, बीते 24 घंटे में मिले 3455 मरीज, 4 ने तोड़ा दम, जानिए जिलेवार आंकड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 3455 नए मरीज मिले है। वहीं 69  मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से  डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 4  मरीजों  की जान चली गई है। 

प्रदेश में आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 453, राजनांदगांव से 85,  बालोद से 20, बेमेतरा से 8, कबीरधाम से 14,  रायपुर से 1024, धमतरी से 30,  बलौदाबाजार से 47,  महासमुंद से 5, गरियाबंद  से 4, बिलासपुर से 372,  रायगढ़ से 455, कोरबा से 319,  जांजगीर-चांपा से 177,  मुंगेली से 22,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 4,  सरगुजा से 65,  कोरिया से 34, सूरजपुर से 29,  बलरामपुर से 11, जशपुर से 189, बस्तर  से 11, कोंडागांव से 9,  दंतेवाड़ा से 7, सुकमा से 20,  कांकेर से 17,  बीजापुर से 14 नए मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख 20 हजार 811  हो गई है , जिसमें से 13066  एक्टिव मामला है।  वहीं  9 लाख 94 हजार 132 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इस वायरस से प्रदेश में अब तक 13613  मरीजों की जान चली गई है।

Exit mobile version