भानुप्रतापपुर। कांकेर सांसद भोजराज नाग के फॉलो वाहन से एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। उनकी फॉलो गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा पोड़गांव में स्टेट हाइवे क्रमांक 5 पर हुआ। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में इलाज के लिए लाया गया है। दुर्घटना में मृतक और घायल सभी ग्रामीण थे और वे पोंडगांव की ओर बाइक से जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीसरे युवक को किया गया रेफर
तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक चुनाव में जीत का जश्न मनाकर अपने गांव लौट रहे थे। अभी तक घायल और मृतक युवकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। सांसद भोजराज नाग खुद अस्पताल पहुंचे और घायल के बेहतर इलाज की व्यवस्था में जुटे हैं।