मदर्स डे पर सलमान खान ने शेयर कीं भावुक थ्रोबैक तस्वीरें

मुंबई। मदर्स डे के खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी जिंदगी की दो अहम महिलाओं मां सलमा खान और सौतेली मां हेलेन के साथ पुरानी यादें शेयर कीं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें पारिवारिक रिश्तों की गर्माहट साफ नजर आती है।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर तीन थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वह बचपन में अपनी मां सलमा की गोद में दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह अपनी मां के सिर पर प्यार से हाथ रखते नजर आते हैं। तीसरी तस्वीर में सलमान गुलाबी और सफेद चेक शर्ट में सलमा खान और हेलेन के साथ मुस्कुराते हुए दिखते हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ “हैप्पी मदर्स डे” लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

इसी मौके पर सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने भी खान फैमिली के साथ अपनी कुछ खास तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने सलमा खान, सलीम खान और हेलेन के साथ बिताए पलों को पोस्ट करते हुए एक भावुक संदेश लिखा। यूलिया ने कहा कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें इस परिवार से प्यार और अपनापन मिला। उन्होंने सभी महिलाओं को भी मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं।

खान परिवार की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं और फैंस इसे सलमान की निजी जिंदगी का एक भावुक पहलू बता रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह अभिनेत्री नयनतारा के साथ अपनी आगामी फिल्म SVC63 पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म, जो पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से जानी जाती थी, अब नए नाम के साथ रिलीज की तैयारी में है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

Exit mobile version