मुंबई। रियलिटी शो ‘अलायंस’ के खत्म होने के बाद अभिनेता सोहेल खान ने मुंबई में शो की सक्सेस पार्टी आयोजित की। पार्टी में उनके बड़े भाई और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे। सलमान इस दौरान ऑल-ब्लैक लुक और सिर पर हैट पहने नजर आए। उनका स्टाइलिश अंदाज पार्टी में आकर्षण का केंद्र रहा।
पार्टी में एंट्री और एग्जिट के दौरान सलमान खान के आसपास पैपराजी की भीड़ जमा हो गई। फोटोग्राफर्स उन्हें आवाज देकर बुलाने लगे तो सलमान ने हाथ की उंगली उठाकर उन्हें शांत रहने का इशारा किया। उन्होंने इशारों में समझाया कि रात काफी हो चुकी है, इसलिए आसपास के माहौल का ध्यान रखते हुए आवाज धीमी रखें। सलमान का यह अंदाज कैमरों में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
ऑल-ब्लैक लुक में दिखे सलमान
सलमान ने पार्टी के लिए ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक ब्लेजर के साथ मैरून पैटर्न वाली पैंट पहनी थी। सिर पर ब्लैक हैट ने उनके लुक को और स्टाइलिश बना दिया। सलमान का यह कैजुअल लेकिन स्वैग वाला अंदाज फैंस को पसंद आया।
कुशाल टंडन ने शेयर की पार्टी की तस्वीरें
टीवी अभिनेता कुशाल टंडन ने पार्टी के अंदर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह सलमान खान के साथ पोज देते नजर आए। दूसरी तस्वीर में कुशाल पार्टी के होस्ट सोहेल खान के साथ दिखाई दिए। सोहेल इस दौरान डांगरी पहने हुए थे।
कुणाल खेमू और सोहा अली खान भी पहुंचे
पार्टी में शो के होस्ट कुणाल खेमू अपनी पत्नी सोहा अली खान के साथ पहुंचे। रियलिटी शो के कई कंटेस्टेंट और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सोहेल खान के दोस्त भी पार्टी में शामिल हुए। सभी ने मिलकर शो की सफलता का जश्न मनाया।
पार्टी के दौरान सलमान का पैपराजी को शांत रहने का इशारा भी चर्चा में रहा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभिनेता का यह अंदाज देखने को मिला।
