साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व इसी परंपरा को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन गुरु के अमूल्य ज्ञान, मार्गदर्शन और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का विशेष अवसर है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि गुरु जीवन में अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और जीवन मूल्य व्यक्ति के पथ को आलोकित करते हैं और समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए और उनकी शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात कर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कामना की कि गुरु पूर्णिमा का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

Exit mobile version