साय कैबिनेट की बैठक खत्म: बस्तर फाइटर्स, निजी यूनिवर्सिटी, GST और OTS समेत 11 अहम फैसलों पर मुहर

रायपुर। साय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को कई अहम फैसलों पर मुहर लगी।

बैठक में बिजली भुगतान व्यवस्था, बस्तर फाइटर्स, निजी विश्वविद्यालय, जीएसटी-वैट कानून, उद्योग, कारोबार, नवा रायपुर, किरायेदारी और पर्यावरण से जुड़े कुल 11 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

सरकार का दावा है कि इन फैसलों से निवेश बढ़ेगा, कारोबार करना आसान होगा, कर व्यवस्था सरल बनेगी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आएगी। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय बिजली भुगतान व्यवस्था को लेकर लिया गया।

मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के विद्युत उपक्रमों (CPSUs) से खरीदी जाने वाली बिजली के भुगतान के लिए मौजूदा ट्राइपार्टाइट एग्रीमेंट की जगह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप डायरेक्ट डेबिट मैंडेट (DDM) लागू करने की मंजूरी दी। इससे एनटीपीसी समेत अन्य केंद्रीय कंपनियों से बिजली आपूर्ति निर्बाध बनी रहेगी और राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।

पढ़े अहम निर्णय

    ↑
    Exit mobile version