Video: बिना बारिश पानी से लबालब भरा सड़क….देखिए

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। शहर के देवीगंज मार्ग स्थित देव होटल के पास नगर निगम अंबिकापुर की पाइप लाइन फटने से सड़क में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है।

आपको बता दें कि अंबिकापुर नगर निगम द्वारा कुछ समय पहले ही पाइप लाइन का काम देव होटल के सामने खोदकर किया गया था लेकिन नगर निगम की लापरवाही से पाइप लाइन फट जाने से सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है।

https://khabar36.com/wp-content/uploads/2022/03/VID-20220322-WA0031.mp4

अब देखना होगा कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कब तक इस पाइप लाइन का सुधार कार्य किया जाता है वहीं दूसरी ओर इस पाइप लाइन फट जाने से जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है और शहर के आने जाने वाले राहगीरों को जलभराव की स्थिति से दो-चार होना पड़ रहा है।

Exit mobile version