रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज प्रदेश प्रवास में रहेगी। वे विधानसभा के रजत जयंती समारोह में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रातः 10.35 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगी और सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होंगी। वहां, वह प्रातः 11.15 बजे से विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्षचरण दास महंत और विधानसभा के सदस्यगण भी उपस्थित रहेंगे।