Rape: योग गुरू की घिनौनी करतूत, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गृहमंत्री की दखल के बाद मामला दर्ज

बिलासपुर। (Rape) जिले में योग शिक्षक पर शादीशुदा महिला ने रेप का आरोप लगाया है। आरोपी योग शिक्षक की दो दिन बाद शादी है। इधर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर कोर्ट जाने की सलाह दी। लेकिन गृहमंत्री के दखल के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

(Rape) जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस निवासी महिला ने योग सिखाने वाले पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।(Rape)  महिला ने बताया कि शादी का झांसा देकर करीब एक साल से आरोपी युवक दुर्गेश राठौर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। जब महिला ने शादी की बात कही तो आरोपी युवक ने इंकार कर दिया।

Balod के लिए रवाना हुए सीएम, पत्रकारों से की चर्चा, 8 दिसंबर को किसान आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान

युवक के मना करने के बाद महिला सिविल लाइन थाने पहुंच गई। लेकिन शादीशुदा होने के नाते पुलिस ने महिला को कोर्ट जाने की सलाह दी।

Blast: चीख पुकार से दहली मुंबई, जोरदार ब्लास्ट से मचा हड़ंकप, 20 लोग घायल

इसके बाद महिला शनिवार देर शाम छत्तीसगढ़ भवन पहुंच गई। वहां पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से शिकायत की। उनके दखल के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया। इधर महिला ने योग शिक्षक के बड़े भाई पर जान से मारने की धमकी दी है।

Exit mobile version