Rajnandgaon: पेट्रोल पंप के पास थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

ललित सिंह ठाकुर@राजनादगांव। (Rajnandgaon) पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेस ने पेट्रोल पंप के समीप थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया और हस्ताक्षर अभियान चलाकर जन समर्थन जुटाया।

पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसके विरोध में कांग्रेस पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन भी कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज राजनांदगांव शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंप के सामने कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया और हस्ताक्षर अभियान चलाकर जन समर्थन भी जुटाया। (Rajnandgaon) कांग्रेस के इस प्रदर्शन में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अंत्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिल भी शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार इजाफा किया जा रहा है। कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद भी केंद्र सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है।

कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में महापौर हेमा देशमुख और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा भी शामिल हुए विभिन्न पेट्रोल पंप में पहुंचकर महापौर व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं पेट्रोल पंप में पेट्रोल भराने आए लोगों से हस्ताक्षर करवाकर जन समर्थन जुटाया। इस दौरान महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार को जगाने के लिए थाली बजाई जा रही है, केंद्र सरकार आम जनता को महंगाई के बोझ तले दबा रही है, वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनकल्याण के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा आगे रही है, पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई भी बढ़ गई है, जिसे नियंत्रित करने में केंद्र सरकार असफल है।

शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा राजनांदगांव शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप में थाली बजाकर प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन में अलग-अलग पेट्रोल पंप में प्रदर्शन करने कांग्रेसी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version