रायपुर। तिल्दा इलाके में महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्या के बाद शव को सूने जगह में फेंककर वहां से भाग गए। सोमवार की सुबह महिला का शव पानी की टंकी के नीचे मिला। तिल्दा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान खपरीकला गांव निवासी कुंती बाई साहू (55) के रूप में हुई है। वह राइस मिल में हमाली का काम करती थी। महिला के गले में गमछा मिला है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।