Raipur: संसदीय सचिव की प्रेस वार्ता, भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप, पढ़िए

 

रायपुर। (Raipur) शासन में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि भाजपा अपने शासन काल में चाहे केन्द्र सरकार से संबंधित हो या फिर राज्य जब भी कोई बड़ी घटना उनके शासन काल में घटित हो रही है,तो उसे सरकार की छवि ख़राब करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय साज़िश करार दे दे रही है। भाजपा के नेता ऐसा कर आपराधिक साज़िश (120B) और राजद्रोह (124A) जैसी धाराओं का खुला उल्लंघन ही नहीं बल्कि इसका दुरूपयोग भी कर रहे है। विकास उपाध्याय ने पत्रकारों के समक्ष ऐसे कई मामलों का खुलासा कर भारतीय जनता पार्टी को घेरने का प्रयास किया है।

(Raipur) विकास उपाध्याय आज अपने निवास में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने उत्तरप्रदेश के चर्चित हाथरस में एक दलित लड़की और उसके परिवार के साथ हुए अपराध पर कहा, इस घटना की गूंज पूरे भारत में तो हुई ही इसके बाद जब संयुक्त राष्ट्र तक ने इस पर चिंता प्रकट कर दी तो यूपी की योगी सरकार अचानक से उस दिशा में क्यों चली गई कि उसे यह कहना पड़ा राज्य में जातीय दंगे भड़काने और मुख्यमंत्री योगी सरकार की छवि ख़राब करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय साज़िश रची जा रही थी।

विकास उपाध्याय ने सवाल किया कि पीड़िता का रात में ढाई बजे दाहसंस्कार करना भी क्या इस साजिश का हिस्सा था। मृत पीड़िता को घर वालों को न सौंपना, उसके मृत चेहरे को घरवालों को न दिखाना भी का इस साजिश का हिस्सा था।

Bilaspur: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, PSC मेन्स परीक्षा पर कोर्ट ने लगाया रोक, सुनवाई रहेगी जारी

विकास उपाध्याय ने कहा दरअसल ऐसा नहीं है बल्कि भाजपा के नियंत्रण में जहाँ भी सरकारें हैं या वहाँ की प्रसाशन उनके नियंत्रण में है उन सभी जगहों व घटनाओं को लेकर भाजपा का एक मात्र एजेंडा अब तक एक ही रहा है उसे अंतरराष्ट्रीय साजिश करार दे दिया जाए।

Exit mobile version