रायपुर नगर निगम के वार्डों में आरक्षण प्रक्रिया की तारीख निर्धारित : जानिए किस दिन होगा आयोजित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर। राजधानी में 5 पालिकाओं, 5 पंचायतों और रायपुर नगर निगम के वार्डों में आरक्षण प्रक्रिया की तारीख निर्धारित कर दी गई है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेश के अनुसार, यह प्रक्रिया 19 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

आरक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान आम नागरिकों को भी उपस्थित रहने और प्रक्रिया का अवलोकन करने का अधिकार होगा।

कलेक्टर ने अधिकारियों को इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version